फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपांशु, दिव्यांश, काव्य, मानस, वर्षा को मिला हिंदी मेधा सम्मान

सार

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में हिंदी मेधा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया।अंतरराष्ट्रीय कवयित्री मुमताज नसीम ने कहा कि जिंदगी में शिक्षा ही एक सरल रास्ता है।संचालन हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया।
विज्ञापन
श्रेयान को सम्मानित करते राजा महेन्द्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. चन्द्रशेख? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में हिंदी मेधा सम्मान व पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। दीपांशु, दिव्यांश, काव्य, मानस, वर्षा को हिंदी मेधा सम्मा और श्रेयान को हिंदी गौरव सम्मान मिला।
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि सफलता और लक्ष्य प्राप्ति के लिए व्यक्ति को सही दिशा में सतत परिश्रम करना चाहिए। यशभारती से अलंकृत कवि डॉ. विष्णु सक्सेना ने कहा कि हिंदी में बहुत ताकत है और हिंदी ही हमारे बच्चों में संस्कार लाती है। अंतरराष्ट्रीय कवयित्री मुमताज नसीम ने कहा कि जिंदगी में शिक्षा ही एक सरल रास्ता है। टीकाराम कन्या महाविद्यालय की पूर्व एसोसिएट प्रो. डॉ. मंजू वनिता ने कहा कि हमारे देश में राष्ट्र ध्वज और राष्ट्रगान तो है, लेकिन राष्ट्रभाषा का अभाव है। स्कूल के प्रधानाचार्य श्याम कुंतैल ने कहा कि व्यक्ति को अपने जीवन में सफल होने के लिए भाषा पर अधिकार करना अत्यंत आवश्यक है, जो व्यक्ति अपनी भाषा पर अधिकार कर लेता है उसे सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता। संचालन हिंदी विभाग के प्रभारी डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया। इस अवसर पर सुधा सिंह, संतोष शर्मा, दीपा अधिकारी, चंद्रवती शर्मा, मनोरमा शर्मा, आरती यादव, रेनू यादव, कीर्ति पालीवाल, ललित वत्स, सचिन पचौरी, खुशबू चौहान, करिश्मा सिंह आदि मौजूद रहे।
ये हुए सम्मानित
हिंदी मेधा सम्मान में दीपांशु काव्य शर्मा, मानस मिश्रा, वर्षा चौधरी, दिव्यांश। हिंदी गौरव सम्मान में श्रेयान श्रीवास्तव, सुलेख प्रतियोगिता में सिद्धि जैन, गौरी, ब्रज चौधरी। सुलेख प्रतियोगिता (सीनियर ग्रुप) मे मुद्रिका अग्रवाल, मृदुल देव शर्मा आदित्य सैनी। कविता वाचन प्रतियोगिता (जूनियर ग्रुप) में दर्शन यादव, दीपांशी रावत, पावनी राणा। कला समेकित गतिविधि में अनंत चौधरी, सुमित कुमार, विभा विष्ट,। उद्घोष लेखन में नरेंद्र कुमार, प्रज्ञा,आदर्श राजपूत, जीवनी लेखन में अंश कुमार, आराध्या, इशान राघव। भाषण प्रतियोगिता में कनिष्का, अयाति, नीलांश। कविता वचन में निपुण भारद्वाज, मोहित यादव, राज लोधी। वाद विवाद प्रतियोगिता में शिवानी सिंह, अंजलि सिंह तथा पूर्णांक नंदन शांडिल्य को सम्मानित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें