फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट से डिजिटल लर्निंग होगी आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडल के गरीब प्रतियोगी छात्र-छात्राआें को प्रतियोगी परीक्षाओं की निशुल्क तैयारी कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत शहर में तीन स्थानों पर निशुल्क कोचिंग दी जा रही है। इन कोचिंग में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को पात्रता के आधार पर टैबलेट का वितरण किया जाएगा। यह घोषणा यूपी बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने की है। इस घोषणा से छात्र छात्राएं बेहद खुश हैं। छात्र छात्राओं ने कहा कि टैबलेट से डिजिटल लर्निंग आसान हो जाएगी। छात्र छात्राओं के हित में यह एक मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

- 12 फरवरी को पंजीकरण कराया था। 16 से कोचिंग शुरू कर दी है। नौरंगीलाल राजकीय इंटर कालेज में नीट की तैयारी कर रही हूं। सरकार ने बजट में टैबलेट देने की घोषणा की है। अगर यह टैबलेट हमें मिलता है तो इससे डिजिटल लर्निंग आसान हो जाएगी। वैसे भी परिजन मुझे टैबलेट दिला नहीं सकते थे। सरकार ने अच्छा कदम उठाया है। गौरी उपाध्याय, सिकंदराराऊ।
-16 को पंजीकरण कराया था। एसएमबी कॉलेज में पढ़ाई शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत नीट की तैयारी निशुल्क कर रही हूं। इसके बाद सरकार द्वारा टैबलेट प्रदान करने की घोषणा भी काबिल-ए-तारीफ है। इंटरनेट के माध्यम से डिजिटल लर्निंग करके प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और भी अच्छे से कर पाएंगे। - ज्योति सिंह, अलीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें