फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: पानी की टंकी में आ रहा गंदा पानी, वजू करने में हो रही दुश्वारी

Sun, 26 Mar 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

ईदगाह रोड चरखवालान चौराहा गली नबंर-2 में एक महीने से पानी की टंकी से गंदा पानी आ रहा है। रमजान के महीने में पानी की समस्या बहुत बड़ी है। पीने और वजू करने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
गंदा पानी प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ महानगर के ईदगाह इलाके में गंदा पानी आने से वजू करने में लोगों को दुश्वारी होती है। हैंडपंप खराब है। नगर निगम से लेकर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत होने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है।

विज्ञापन


ईदगाह रोड चरखवालान चौराहा गली नबंर-2 में एक महीने से पानी की टंकी से गंदा पानी आ रहा है। रमजान के महीने में पानी की समस्या बहुत बड़ी है। पीने और वजू करने के लिए स्वच्छ पानी नहीं मिल रहा है। इलाके में हैंडपंप खराब पड़े हैं। दूर से ई-रिक्शा के सहारे पानी लाना पड़ता है। पाइप लाइन में कई जगह से लीकेज है। इससे पानी सड़क पर भरा रहता है। इलाके में एक हजार लोगों की आबादी है। तीन गलियां हैं, पांच हैंडपंप हैं, जो खराब हैं।
विज्ञापन


गली में हैंडपंप खराब हैं। इलाके में स्वच्छ पानी की दरकार है। नगर निगम को इस इलाके के बारे में सोचना चाहिए। -शाहनाज बेगम, चरखवालान चौराहा गली नबंर 2
विज्ञापन

जब इलाके में कुछ नहीं हो रहा था, तब शिकायत की, लेकिन फिर भी कुछ नहीं हुआ। इलाके का भला कब होगा ? -मोहम्मद शाकिर, चरखवालान चौराहा गली नबंर 2

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें