फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेएन मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस सेवाएं ठप

विज्ञापन
जेएन मेडिकल कॉलेज। - फोटो : samvad
विज्ञापन
यूपीएस खराब होने के चलते जेएन मेडिकल कॉलेज की डायलिसिस की सेवाएं ठप हो गईं। इससे बिना डायलिसिस कराए मरीज लौट गए। विद्युत आपूर्ति में आई तकनीकी दिक्कत के कारण डायलिसिस यूनिट का यूपीएस खराब हो गया।
विज्ञापन



इसकी मरम्मत में दो से तीन दिन का समय लग सकता है। जब तक यूपीएस पूरी तरह ठीक नहीं हो जाता, तब तक डायलिसिस यूनिट का संचालन प्रभावित रहेगा। सोमवार को डायलिसिस कराने पहुंचे कई मरीजों और उनके परिजनों को मेडिकल कॉलेज से यह कहकर वापस भेज दिया गया कि फिलहाल यूनिट बंद है।


अचानक सेवा बाधित होने से दूर-दराज से आए मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस संबंध में प्राचार्य प्रो. अंजुम परवेज ने कहा कि सोमवार को विद्युत आपूर्ति में तकनीकी खराबी आने की वजह से यूपीएस खराब हो गया। इस कारण डायलिसिस यूनिट बंद हो गई। दो-तीन दिन में यूपीएस की खराबी दूर होगी। इसके बाद डायलिसिस सेवाएं पुनः शुरू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन




केस-एक
निजी अस्पताल में डायलिसिस की सलाह
जमालपुर की फिरोजा जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती थीं। उनकी किडनी में काफी दिक्कतें थीं। डॉक्टरों ने डायलिसिस कराने की सलाह दी। परिजनों ने डायलिसिस कराने की तैयारी शुरू कर दी। जब वह डायलिसिस यूनिट पहुंचे तो बताया गया कि यूनिट बंद है। उन्हें सलाह दी गई कि प्राइवेट अस्पताल में मरीज की डायलिसिस करा लें।

केस-दो
यूनिट बंद होने से लौटे मायूस
अपने बेटे के साथ जेएन मेडिकल कॉलेज के डायलिसिस यूनिट 62 वर्षीय अख्तर पहुंचे, लेकिन उन्हें पता चला कि यूनिट बंद है। वह हर 15 दिन में डायलिसिस कराने आते हैं। यूनिट बंद होने से वह मायूस हो गए और प्राइवेट अस्पताल में डायलिसिस कराने के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें