खाटू श्याम के तृतीय वार्षिकोत्सव के अवसर पर मंगलवार को कस्बा बिजौली में निशान यात्रा निकाली गई। शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी कृष्णपाल सिंह लाला प्रधान ने माई सांवरी आश्रम से किया। निशान यात्रा माई सांवरी आश्रम से प्रारंभ होकर कस्बा बिजौली, नगला सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए शिव पातालेश्वर मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई।भजन-कीर्तन और जयकारों के बीच निकली इस यात्रा ने क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और उल्लास का माहौल बना दिया। आयोजकों ने सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस दौरान चौधरी सत्यपाल सिंह, राजू सिंघल, संतोष शर्मा, देवेंद्र उपाध्याय, नारायण चौधरी, उमाशंकर, जयप्रकाश शर्मा, जुगेंद्र चौधरी, पप्पू आदि मौजूद रहे।