सांकरा गंगा घाट पर आस्था की डुबकी लगाते श्रद्धालु। संवाद
- फोटो : samvad
चैत्र पूर्णिमा पर गंगा स्नान करने के लिए सांकरा स्थित गंगा घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बृहस्पतिवार को हनुमान जन्मोत्सव पर भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। सामाजिक संगठनों द्वारा जगह-जगह भंडारे किए गए और हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। लोगों ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना और दान-पुण्य किया।