फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जलाली नगर पंचायत में 4.50 करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
जलाली के आदर्श नगर पंचायत में चयन होने के बाद मिलने वाली 4.50 करोड़ रुपये की राशि में से 1.50 करोड़ रुपये कस्बे की पथ प्रकाश व्यवस्था पर खर्च किए जाएंगे। तीन करोड़ रुपये से क्षेत्र की सड़कों का निर्माण कराया जाएगा
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष फतेह सिंह कुशवाहा ने बताया कि शासन से मिलने वाली धनराशि से से होने वाले विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव भेजे गए हैं। इनमें से तीन करोड़ रुपये से सड़कों का निर्माण कराया जाएगा, जिसमें जलाली मुख्य मार्ग की सड़क से लेकर सुमेरा रजबहा से नगला खुमी होते हुए नगला नजीब अली तक, एसके इंटर कॉलेज से डंपिंग ग्राउंड तक व नगरीय भूड़ के रास्ते से कान्हा गोशाला तक सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

वहीं पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए डेढ़ करोड़ रुपये से ताजपुर रोड से अमीनाबाद तक, पनेठी मार्ग से सीएचसी तक, नगरिया भूड़ मार्ग से कान्हा गोशाला तक, सुमेरा रजबहा से नगला खुमी, अली सैय्यद और नगला नजीब अली तक, बहादुरगढ़ी में सिकंदराराऊ रजबहा से राजा ठाकुर के मकान तक और प्रेमपाल के मकान तक तथा नगला औसाफ अली में लियाकत के मकान से यूसुफ के कबाड़े तक पथ प्रकाश व्यवस्था का कार्य कराया जाएगा। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी जलाली विवेक गौड़ ने बताया कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर योजना के तहत प्रस्ताव बनकर भेजे गए हैं।जल्द कार्य शुरू कराया जाएगा, इससे कस्बे के विकास को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें