फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चंडौस में तीन करोड़ से होंगे विकास कार्य

विज्ञापन
 बोर्ड बैठक में मौजूद चेयरमैन डॉ. डीएस भारती, ईयो रेनू यादव व वार्ड सदस्य। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
नगर पंचायत की बोर्ड बैठक बुधवार को चेयरमैन डॉ. डीएस भारती और अधिशासी अधिकारी रेनू यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न वार्डों से आए कुल 47 विकास प्रस्तावों पर विचार कर करीब तीन करोड़ रुपये के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। साथ ही पिछले वर्ष के अधूरे कार्यों की समीक्षा भी की गई।
विज्ञापन


वार्ड संख्या पांच व छह में नाला व सड़क निर्माण, तालाबों की सफाई, हाईमास्ट लाइट, सीसीटीवी कैमरे, गोशाला व्यवस्था, खेल मैदान, मंदिर का सुंदरीकरण सहित कई प्रस्ताव रखे गए। अन्य नामित सदस्यों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों के विकास से जुड़े प्रस्ताव प्रस्तुत किए। हालांकि 11 में से केवल चार वार्ड सदस्यों ने ही नए प्रस्ताव दिए, जबकि सात सदस्यों ने कोई प्रस्ताव नहीं रखा। चेयरमैन ने कहा कि बजट के अनुसार प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जा रहे हैं। ईओ ने बताया कि धनराशि उपलब्ध होते ही कार्य शुरू होंगे। बैठक में कई वार्ड सदस्य व कर्मचारी मौजूद रहे। बैठक में लिपिक धर्मेंद्र सिंह राना, वार्ड सदस्य विनोद गुप्ता, राहुल योगी, अर्पित चौहान, अनिल गुप्ता, लोेकेंद्र शर्मा, वारिश अली, नथ्थो देवी, सुल्तान सिंह, सतीश बाबू आदि मौजूद रहे।

चंडौस नगर पंचायत को मिले चार करोड़

पं. दीन दयाल उपाध्याय आर्दश नगर पंचायत योजना के तहत चंडौस नगर पंचायत को चार करोड़ रुपये विकास के लिए मिले हैं। यह धनराशि दस अप्रैल को मंजूर करदी गई है। इस योजना के तहत नगर पंचायत चंडौस में करीब दो करोड़ रुपये की लागत से प्रकाश की विवस्था की जाएगी। दो करोड़ से सड़क नाला सहित अन्य विकास कार्य कराए जाएंगे। चंडौस चेयरमैन डॉ. डीएस भारती व ईयो रेनू यादव का कहना है कि नगर पंचायत में प्राथमिकता के आधार पर जो विकास कार्य किए जाने हैं उनकी डीपीआर तैयार कराई जा रही है। सबसे पहले कस्बे की गोपीचंद वर्मा धर्मशाल से लेकर मजरा भीमनगर व कसेरू मार्ग नगला जाट, सहित डामर रोड मार्ग, जहराना मार्ग, रामपुर मार्ग टीचर कालौनी आबादी क्षेत्र तक हाईमास्ट लाईट जल्द लगाई जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें