नए वार्ड और पिछले वार्डों के विकास के लिए 175 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। इस प्रस्ताव को शासन (राज्य सरकार) को मंजूरी और वित्तीय सहायता के लिए भेजा गया है।-प्रशांत सिंघल, महापौर
शहर के समग्र विकास के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। इस प्रस्ताव पर शासन से मंजूरी मिलने के बाद कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कराया जाएगा।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त
इन क्षेत्रों में होंगे विकास कार्य
नगर निगम में पड़ियावली, नगला मान सिंह, बाबा कालोनी, ज्वालागढ़, भकरौला, केशवधाम, कबीरनगर, कुंवरनगर, महफूजनगर, रजानगर, धौर्रामाफी, हाजीपुर चौहट्टा, बढ़ोली फत्ते खां, राज विहार कालोनी, सराय हर नारायण, लेक सिटी, गणेशधाम कालोनी, इंद्रापुरी कालोनी, देवी नगला, नगला डाल चंद्र, क्वार्सी, एलमपुर, अशरफपुर जलाल, जलालपुर, सरोजनगर, वाल्मिकी बस्ती, धनीपुर बघेलनगर, सारसौल, मिथलापुरी, मंजूर गढ़ी, भगवानगढ़ी, रजानगर, रोरावर, नगला पटवारी आदि मोहल्ले विकास से कोसों दूर हैं।