फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: दाऊजी महाराज मंदिर पर मनाया गया देवछठ महोत्सव

विज्ञापन
हरदुआगंज के देवछठ मेले में पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती दंगल की शुरुआत कराते सांसद सतीश गौतम। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बे के प्रसिद्ध दाऊजी महाराज मंदिर पर बृहस्पतिवार को देवछठ महोत्सव का आयोजन किया गया। श्री दाऊजी सेवा समिति के तत्वावधान में सुबह को पूजा पाठ के बाद दोपहर में छठी पूजन किया गया। महिलाओं ने भजन और बधाई गीत गाए।
विज्ञापन

शाम को हुए कुश्ती दंगल का शुभारंभ सांसद सतीश गौतम ने फीता काटकर तथा पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। सांसद ने कहा कि खेल में हार-जीत मायने नहीं रखती बल्कि खेल भावना की सराहना होती है। दंगल में 24 से अधिक कुश्तियां लड़ी गईं। इनमें 12,000 रुपये की कुश्ती लड्डू पहलवान और बंटी पहलवान के बीच बराबरी पर रही।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण पाल सिंह लाला, शिवनारायण शर्मा, सुशील गुप्ता, कमेटी अध्यक्ष विनोद सोनी, नीटू वर्मा, अतुल अग्रवाल, बंटू सिंह, नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज यादव, नेकराम शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें