फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board: परीक्षा केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू, 3 दिसंबर तक लगेगी मुहर

Mon, 03 Nov 2025 04:56 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बोर्ड ने शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 12 किमी की परिधि के भीतर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
विज्ञापन
यूपी बोर्ड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं के लिए अलीगढ़ में केंद्रों के निर्धारण की तैयारी शुरू हो गई है। तीन दिसंबर तक केंद्रों के निर्धारण पर मुहर लगेगी।

विज्ञापन


जिले में इस बार परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। पिछली बार हाईस्कूल के 50943 और इंटरमीडिएट के 53329 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। बोर्ड ने 138 परीक्षा केंद्र बनाए थे, लेकिन विद्यार्थियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इस बार केंद्रों की संख्या में इजाफा संभव है। 

बोर्ड ने शिक्षाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि 12 किमी की परिधि के भीतर ही परीक्षा केंद्र बनाए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को परीक्षा स्थल तक पहुंचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। जिन विद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया जा रहा है, वहां पर सीसीटीवी कैमरे, फर्नीचर, शौचालय, पेयजल की व्यवस्था, विद्यालय तक आवागमन की सुविधा का जायजा लिया जाएगा। जिला और तहसील स्तरीय समिति विद्यालय जाएंगी।

परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करके उसकी सूची बोर्ड को भेजी जाएगी। बोर्ड को केंद्रों के बाबत अंतिम निर्णय लेना है।-डॉ. पूरन सिंह, डीआईओएस, अलीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें