फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Keshav Prasad Maurya: अलीगढ़ में किया डिप्टी सीएम ने गोवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास, दिया एक लाख का दान

Mon, 07 Apr 2025 06:12 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मंत्रोचार के साथ गौवंश चिकित्सा केंद्र की आधार शिला रखी। गौवंश चिकित्सा केंद्र गोवंशों के संरक्षण, चिकित्सा एवं देखरेख के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
विज्ञापन
गौवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास कार्यक्रम दीप प्रज्जवलन करते डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : सूचना विभाग
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने हाजीपुर चौहट्टा में राधारमण गौसेवा समिति द्वारा स्थापित आवासीय गौवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास किया। साथ ही डिप्टी सीएम ने केंद्र के लिए एक लाख रुपये दान देने की घोषणा की।

विज्ञापन


डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने गौमाता के प्रतीक पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने मंत्रोचार के साथ गौवंश चिकित्सा केंद्र की आधार शिला रखी। गौवंश चिकित्सा केंद्र गोवंशों के संरक्षण, चिकित्सा एवं देखरेख के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा।
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार गोवंश संरक्षण एवं पशु चिकित्सा सेवाओं को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। नवीन केंद्र के निर्माण से क्षेत्रीय पशुपालकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी। यूपी में मोबाइल एम्बुलेंस सेवा भी संचालित की जी रही है। यह केंद्र आवासीय सुविधा से युक्त होगा, जिससे चिकित्सकों और कर्मचारियों को 24 घंटे सेवा देने में सुविधा होगी।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गाय के गोबर एवं मूत्र से तैयार जैव उर्वरकों के प्रयोग से उत्पन्न पैदावार से शरीर रोगमुक्त रहता है। निरोगी काया के लिए गौमाता का पालन-पोषण, संरक्षण एवं संवर्धन जरूरी है। देश में कई विदेशी नस्ल की गाय आ गई हैं जो दूध तो ज्यादा देती हैं, परन्तु दूध की गुणवत्ता की जब देशी गाय के दूध से तुलना करते हैं, तो उसमें जमीन-आसमान का फर्क नजर आता है। 

ये रहे मौजूद
गौवंश चिकित्सा केंद्र का शिलान्यास के दौरान सांसद सतीश कुमार गौतम, एमएलसी डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह, चौधरी ऋषिपाल सिंह, विधायक कोल अनिल पाराशर, भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णपाल सिंह, महानगर अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिला महामंत्री शिव नारायण शर्मा, चौधरी देवराज सिंह, सीडीओ प्रखर कुमार सिंह, नगर आयुक्त विनोद कुमार, डीडीओ आलोक आर्य, पीडी भाल चन्द त्रिपाठी, सीवीओ डॉ दिवाकर त्रिपाठी, स्वामी श्री पूर्णानन्द पुरी, गोपेश कृष्णदास महाराज, रमाकान्त उपाध्याय, सुनील निमाना, सुभाष लिटिल, सुमित सर्राफ, लाजेश वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें