फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 2027 में तीसरी बार भाजपा सरकार का दावा, विपक्ष पर साधा कड़ा निशाना अलीगढ़ में गरजे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य

विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य स्रोत स्वयं
विज्ञापन
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अलीगढ़ में 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोला है। शुक्रवार को डीएवी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित श्री हनुमंत चरित्र कथा के समापन समारोह में बोलते हुए उन्होंने साफ किया कि उत्तर प्रदेश में लगातार तीसरी बार भी भारतीय जनता पार्टी की ही सरकार बनेगी।
विज्ञापन


विपक्ष के मुंगेरीलाल के हसीन सपने

अपने संबोधन में डिप्टी सीएम ने समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और राहुल गांधी की चुनावी तैयारियों पर जमकर तंज कसा।
उन्होंने सपा की रथयात्रा का जिक्र करते हुए कहा कि विपक्ष चाहे जितनी कोशिश कर ले, सत्ता में वापसी नहीं कर सकता। मौर्य ने विपक्षी दलों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे मुंगेरीलाल के हसीन सपने' देख रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव के नतीजे आने के बाद विपक्ष केवल 'मगरमच्छ के आंसू' बहाएगा। हार का ठीकरा चुनाव आयोग पर फोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की विपक्ष की मांग की भी उन्होंने कड़ी आलोचना की।


राम मंदिर, कल्याण सिंह और हिंदुत्व का एजेंडा

कार्यक्रम के दौरान केशव प्रसाद मौर्य ने मंच से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 'विकसित भारत' से जुड़ा ऑडियो संदेश भी जनता को सुनाया। अलीगढ़ की राजनीतिक पृष्ठभूमि पर बात करते हुए उन्होंने राम मंदिर आंदोलन में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूजी कल्याण सिंह और विहिप नेता अशोक सिंघल की महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया। उन्होंने कल्याण सिंह के कार्यकाल और 1991 के बाबरी ढांचा विध्वंस का विशेष रूप से उल्लेख किया। मौर्य ने राम मंदिर के निर्माण को भाजपा की 2014, 2017 और 2019 की चुनावी जीतों से सीधे तौर पर जोड़ा।
विज्ञापन



अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा-काशी की बारी


हिंदुत्व के एजेंडे को धार देते हुए उन्होंने मंच से अयोध्या हुई हमारी, अब मथुरा-काशी की बारी का बहुचर्चित नारा लगाया और अलीगढ़ को हरिगढ़ कहकर संबोधित किया।

महिला सुरक्षा पर सपा सरकार को घेरा

डिप्टी सीएम ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर पिछली समाजवादी पार्टी की सरकार पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि सपा शासनकाल में महिलाएं धार्मिक आयोजनों में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करती थीं।मौजूदा भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था की तारीफ करते हुए उन्होंने दावा किया कि अब सुरक्षा का माहौल इतना बेहतर है कि बड़ी संख्या में महिलाएं बिना किसी डर के धार्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें