फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dengue: अलीगढ़ जिले में हर तीसरे साल बढ़ रहे मरीज, चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

Mon, 23 Jun 2025 11:50 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि डेंगू का प्रसार एडीज मच्छरों के कारण होता है, जो साफ और स्थिर पानी में पनपते हैं। बारिश के मौसम में जलभराव और अनुचित स्वच्छता के कारण यह समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
डेंगू का मच्छर - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में डेंगू का प्रकोप हर तीसरे साल तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, 2021 में जिले में डेंगू के 1407 और 2023 में 923 मरीज सामने आए थे। 2025 में फिर से खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन


विभाग के आंकड़ोंं के अनुसार इस साल भी मरीजों की संख्या बढ़ सकती है। फिल हाल विभाग इसके रोकथाम के लिए अभी से प्रयास कर दिया है। एक जुलाई से संचारी रोग नियंत्रण व 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक दस्तक अभियान चलेगा। जिसमें सबसे ज्यादा जोर जागरूकता और सफाई पर रहेगी।

डेंगू के मामलों में हर तीसरे साल उछाल देखने को मिलता है, जो मच्छरों के प्रजनन, मौसम परिवर्तन, और शहरी स्वच्छता की कमी जैसे कारकों से जुड़ा है। सीएमओ डॉ. नीरज त्यागी ने बताया कि डेंगू का प्रसार एडीज मच्छरों के कारण होता है, जो साफ और स्थिर पानी में पनपते हैं। बारिश के मौसम में जलभराव और अनुचित स्वच्छता के कारण यह समस्या बढ़ जाती है। एसीएमओ व वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ. दिनेश खत्री ने बताया कि बुखार के मरीजों की तत्काल मलेरिया और डेंगू जांच करानी चाहिए। प्लेटलेट्स की संख्या 20,000 से कम होने या ब्लीडिंग शुरू होने पर मरीज को तुरंत अस्पताल में भर्ती करना जरूरी है।

विज्ञापन

2025 में अभी तक 9 मरीज, बढ़ सकता है खतरा

अलीगढ़ जिले में अब तक डेंगू के 9 मरीज सामने आ चुके हैं। जिला अस्पताल और डीडीयू चिकित्सालय में बुखार के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। डीएमओ कहा कि मॉनसून के साथ डेंगू का खतरा बढ़ सकता है। अपने घरों के आसपास पानी जमा न होने दें, पूरी बाजू के कपड़े पहनें, और मच्छरों से बचाव के लिए मच्छरदानी व रेपेलेंट का उपयोग करें।
फॉगिंग और स्वच्छता अभियान में कमी के कारण डेंगू का खतरा बना हुआ है। शहर में जगह-जगह गंदगी और जल भराव की समस्या बनी रहती है।-शाहिद मलिक
मोहल्लों में फॉगिंग समय पर नहीं हो रही, और नालियों की सफाई भी अनियमित है। जिसके कारण जगह-जगह जल भराव रहता है।-सद्दाम अशर्फी
डेंगू को लेकर विभाग कितना भी अभियान चला रहे, जब तक साफ-सफाई बेहतर नहीं होगी, बीमारी बढ़ती जाएगी। सरकार के सारे प्रयास धरातल पर फेल होते हैं।-अतीत अग्रवाल
मोहल्ले में गंदगी और जगह-जगह जल भराव की समस्या रहती है। इसके होते संक्रामक बीमारियों से कैसे बचा जा सकता है।-अंकित वार्ष्णेय
अलीगढ़ के 141 गांवों और 47 मोहल्लों को संवेदनशील क्षेत्र घोषित किया गया है। यहां पर फॉगिंग, दवाओं का छिड़काव, और स्वास्थ्य जांच शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जा रहे हैं। इसके अलावा यहां विशेष स्वच्छता अभियान भी नगर निगम व पंचायत राज विभाग के द्वारा चलवाया जाएगा।-विनीता मिश्रा, जिला मलेरिया अधिकारी
विज्ञापन

डेंगू के लक्षण

तेज बुखार, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द, आंखों का लाल होना, और गंभीर मामलों में नाक-मसूड़ों से खून बहना शामिल है।

बचाव के उपाय
घरों के आसपास स्वच्छता बनाए रखें। पानी के बर्तनों को ढककर रखें। कीटाणुनाशक का उपयोग करें। पपीते के पत्तों का रस, नारियल पानी, और विटामिन सी युक्त फल जैसे अनार और संतरे का सेवन करें। यह प्लेटलेट्स बढ़ाने में मददगार है।

वर्ष-डेंगू
2021-1407
2022-426
2023-923
2024-318
2025-  9 अब तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें