कनवरीगंज, एएमयू, जीवनगढ़, इंदिरा नगर, तुर्कमान गेट, ऊपर कोट, मामूदनगर, एडीए कालोनी, शाहजमाल, भुजपुरा, केला नगर, इकरा कालोनी, अवतार नगर, शहंशाहबाद, सराय मान सिंह, विकास नगर, जयगंज, काजी पाड़ा, साकेत विहार, सराय वाला, महफूजनगर, जलालपुर, विद्यानगर, बेगमबाग, सुदामापुरी, विष्णुपुरी, रावणटीला, हमदर्द नगर आदि।
संवेदनशील ग्रामीण क्षेत्र
अकराबाद, पिनखना, नानऊ, कोड़ियागंज, पाठक मोहल्ला, छर्रा, दत्तावली, बरला, जजाथल, फुसावली, आलमपुर, बिजौली, नुरुपुरा, पाली मुकीमपुर, बहरामपुर, कोरा, तालिबनगर, चंडौस, रामपुर शाहपुर, नगला पदम, गोंडा, अमरपुर धाना, सरताजनगर, कोंडा, नुनैरा, लोधा, देवसैनी, क्वार्सी, मूसेपुर, नगला मान सिंह, रजा नगर, अमरपुर कोडला, पड़ियावली, मईनाथ, टप्पल, जट्टारी, निगुना, बाजौता, ताहरपुर आदि।
स्वास्थ्य विभाग में मंथन शुरू
गंदगी, जलभराव और मच्छरों के लार्वा पनपने की समस्या मुख्य कारण बताई जा रही है। कई घरों में कूलर, गमले, टायर और छतों पर जमा पानी में एडीज मच्छरों के लार्वा मिले हैं। अब विभाग जिन घरों में लार्वा मिल रहे हैं, उन पर जुर्माना लगाने की कार्रवाई करेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने नगर निकाय और पंचायत राज विभाग के अधिकारियों से मंथन शुरू कर दिया है।