फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डेंगू का प्रकोप जारी, मिले आठ केस, सरकारी व्यवस्थाएं हुई बेपटरी

Wed, 25 Oct 2023 01:09 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में जिले में डेंगू के करीब 400 से अधिक मरीज हैं। नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है। लेकिन, तय मानकों के अनुसार उसमें दवा नहीं डाली जा रही है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में डेंगू के मरीज - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ जिले में डेंगू का प्रकोप थमने का नाम नहीं  ले रहा है। जनप्रतिनिधियों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मची हुई है। शहर के विभिन्न इलाकों में फॉगिंग कराने का दावा किया जा रहा है। लेकिन, सही मायने में कागजों में ही फॉगिंग नजर आ रही है। सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

विज्ञापन


जिले में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। वर्तमान में जिले में डेंगू के करीब 400 से अधिक मरीज हैं। नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है। लेकिन, तय मानकों के अनुसार उसमें दवा नहीं डाली जा रही है। कुल मिलाकर ठीक प्रकार से फॉगिंग नहीं हो रही है। कई इलाकों में केवल सरकारी कागजों में ही फॉगिंग हुई है। जिससे मच्छरों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते दिनों हाथरस, खैर में डेंगू से पार्षदों की मौत के बाद अब फॉगिंग और स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठने लगे हैं। 

डेंगू का बढ़ता प्रकोप सरकारी अस्पतालों में साफ तौर पर देखा जा सकता है। जिला अस्पताल मलखान सिंह और दीनदयाल में डेंगू वार्ड लगभग फुल चल रहे हैं। यहां अव्यवस्थाओं का अंबार है। मरीजों की जगह तीमारदारों की संख्या ज्यादा रहती है। वहीं बेड पर बिना चादर के ही मरीज अपना उपचार कराते नजर आते हैं। दोनों अस्पतालों की ओपीडी में लगभग तीस प्रतिशत मरीज ज्यादा पहुंच रहे हैं। जिससे सरकारी व्यवस्थाएं बेपटरी हे गई हैं। तमाम कयासों के बाद भी डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार बेकाबू हो रहे हैं। 
विज्ञापन


जिले में मिले डेंगू के आठ केस 
जिले में 24 अक्तूबर को भी डेंगू के आठ नए केस सामने आए हैं। सुबह रिपोर्ट आने के बाद टीमों ने निरोधात्मक कार्यवाही कराई। इस दौरान डीएमओ डा.राहुल कुलश्रेष्ठ की अगुवाई में देहात क्षेत्र में निरोधात्मक कार्यवाही की। इस दौरान मरीजों के घरों के आसपास निरोधात्मक कार्यवाही, लार्वा निस्तारण, जांच, सर्वे, दवा छिडक़ाव, दवा वितरण आदि का काम किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें