फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: डेंगू पीड़ित महिला ने निजी अस्पताल में तोड़ा दम, पांच दिन से था बुखार

Thu, 14 Nov 2024 10:23 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

शादीपुर गांव निवासी नीता देवी को पांच दिन पहले बुखार शुरू हुआ था। छर्रा के एक निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान नीता देवी की मौत हो गई। 
विज्ञापन
मृतका नीता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगीरी के गांव शादीपुर निवासी डेंगू पीड़ित महिला की 13 नवंबर की देर रात मौत हो गई। वह अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छर्रा के प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि शादीपुर गांव में डेंगू से मौत होने की जानकारी मिली है। टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन


शादीपुर गांव निवासी 42 वर्षीय नीता देवी को पांच दिन पहले बुखार शुरू हुआ था। उनके पति श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि छर्रा के एक निजी अस्पताल में पत्नी को भर्ती कराया था। वहां पर जांच में डेंगू बताया गया था और भर्ती कर इलाज चल रहा था। 13 नवंबर की दोपहर हालत बिगड़ने पर अलीगढ़ शहर के एक निजी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था, जहां इलाज के दौरान देर रात करीब डेढ़ बजे नीता देवी की मौत हो गई। 

14 नवंबर को परिजनों ने गांव में शव का अंतिम संस्कार कर दिया। श्रीकृष्ण शर्मा के अनुसार पत्नी से पहले उन्हें भी बुखार आया था, लेकिन लगातार दवा खाने के बाद वह ठीक हो गए थे। गांव में चार-पांच और लोगों को पिछले दिनों बुखार आया था, लेकिन इलाज के बाद वह सभी स्वस्थ हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें