फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: स्नातक में फेल व फेलोशिप बंद होने पर प्रदर्शन

विज्ञापन
एएमयू के रजिस्ट्रार कार्यालय के गेट पर प्रदर्शन करते स्नातक में फेल छात्र। अमर उजाला - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के स्नातक में फेल और मौलाना आजाद फेलोशिप बंद किए जाने के विरोध में छात्रों ने रजिस्ट्रार कार्यालय के गेट और डक पॉन्ड पर प्रदर्शन किया। इस दौरान छात्रों में विवि प्रशासन और सरकार के खिलाफ गुस्सा दिखा।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 12:30 बजे छात्रों का एक समूह रजिस्ट्रार कार्यालय के गेट पर एकत्र हो गया। वह अपनी समस्याएं परीक्षा कंट्रोलर को बताने आए थे। छात्रों का कहना है कि उन्हें स्नातक प्रथम वर्ष के दूसरे सेमेस्टर में फेल कर दिया गया। इससे उनका ईयर बैक आ गया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी एक प्रश्नपत्र में नकल हुई है, तो उस प्रश्न पत्र में फेल किया जाए, न कि सारे प्रश्न पत्रों में। इससे उनका साल खराब हो जाएगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि जिनकी पहुंच थी, वह उत्तीर्ण हो रहे हैं। काफी देर तक छात्र गेट के पास खड़े रहे। अधिकारियों के आश्वासन पर वह चले गए।
फेलोशिप को लेकर दूसरी बार प्रदर्शन
एएमयू में मौलाना आजाद फेलोशिप बंद करने के विरोध में बुधवार को छात्रों ने दूसरी बार प्रदर्शन किया। इससे पहले शनिवार को कैंटीन पर प्रदर्शन किया था। डक पॉन्ड पर छात्रों ने सरकार से फेलोशिप शुरू करने का अनुरोध किया। यूनिवर्सिटी में करीब 80 लोगों को फेलोशिप मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें