दुबे पडाव कोयले वाली गली के बाहर पानी की सामस्या को लेकर जाम लगा कर हंगामा करते लोग। संवाद
- फोटो : samavad
भीषण गर्मी में पानी की किल्लत लोगों के लिए परेशानी बनती जा रही है। बुधवार को दुबे का पड़ाव स्थित कोयले वाली गली के गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। बाल्टी-बर्तन लेकर लोग सड़क पर आ गए। नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों का आरोप है कि पिछले 15 दिनों से उनके घरों में पानी की किल्लत है।
दुबे के पड़ाव स्थित कोयले वाली गली में पिछले 15 दिनों से पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं। इसे लेकर बुधवार शाम को लोग घरों से बाहर आ गए और सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना है कि इलाके में पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति नहीं हो रही है। नलों से दूषित पानी आता है। पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। इस दौरान मौके पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की नोकझोंक हुई। समस्या के समाधान का आश्वासन मिलने पर लोगों ने जाम खोला।
इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी की किल्लत है। अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं। रोजाना शिकायत के बाद भी कोई निस्तारण नहीं हो रहा है।- कुसुमतला
पानी की समस्या विकराल रूप धारण कर रही है। इसके विरोध में आज लोग सड़कों पर उतर आए। समस्या हल नहीं हुई तो अब नगर निगम का घेराव करेंगे। -फूलवती