गांव भदरोई में बिजली के नंगे तारों की जर्जर लाइन बिछी है। यह लाइन लोगों के घरों के बराबर से होकर निकली है। इसी की चपेट में आने से 11 मई को युवा अधिवक्ता करन सागर की मौत हो गई।
गंगीरी के गांव भदरोई में युवा अधिवक्ता करन सागर की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने 12 मई को बिजली विभाग के खिलाफ गांव में प्रदर्शन किया। बिजली की मौजूदा लाइन को हटवाकर बंच केबिल डलवाए जाने की मांग की।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान के पति सत्यवीर सिंह बघेल ने बताया कि पूरे गांव में बिजली के नंगे तारों की जर्जर लाइन बिछी है। यह लाइन लोगों के घरों के बराबर से होकर निकली है। इसी की चपेट में आने से 11 मई को युवा अधिवक्ता करन सागर की मौत हो गई। इससे पहले करंट की चपेट में आने से कई बकरी मर चुकी हैं।
12 मई को ग्रामीणों ने गांव में प्रदर्शन कर विद्युत विभाग के खिलाफ रोष जताया। कहा कि जल्द ही मौजूदा लाइन को हटाकर बंच केबिल नहीं डलवाई जाती तो विभाग के खिलाफ धरना शुरू कर आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में पातीराम, ओमकार सिंह, अमर सिंह, रोहित कुमार, प्रवीन कुमार, सुनील कुमार, सोमेंद्र कुमार, रिंकू सिंह, योगेंद्र सिंह, हरेंद्र सिंह मौजूद रहे।