फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर रैली निकालकर मांगा बढ़े सर्किल रेट का मुआवजा, किसानों ने की पंचायत

Mon, 10 Mar 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

रैली में ट्रैक्टर के साथ ही कम्बाइंड मशीन पर सवार होकर किसान क्षेत्र में घूमे। महापंचायत में 13 वर्षों से लंबित सर्किल रेट को बढ़ाने पर किसानों ने जोर दिया।
विज्ञापन
बढ़े सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे किसानों ने निकाली ट्रैक्टर रैली - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के लिए भूमि अधिग्रहण में बढ़े सर्किल रेट के अनुसार मुआवजा मांग रहे किसानों ने 9 मार्च को ट्रैक्टर रैली निकाली। इसके बाद उसरह में चल रहे धरना स्थल पर पंचायत की।

विज्ञापन


रैली में ट्रैक्टर के साथ ही कम्बाइंड मशीन पर सवार होकर किसान क्षेत्र में घूमे। महापंचायत में 13 वर्षों से लंबित सर्किल रेट को बढ़ाने पर किसानों ने जोर दिया। कल्याण सिंह प्रधान उसरह, चौधरी कुलदीप सिंह भोली, कुशलपाल मास्टर एवं मनवीर सिंह उर्फ मन्नू आदि ने संबोधित किया। वहीं 9 मार्च को सातवें दिन धरने की अध्यक्षता सोबकरन सिंह व संचालन गौरीशंकर शर्मा खंडेहा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुंदर सिंह बाल्यान जिलाध्यक्ष भाकियू, चौधरी रमेश कुमार, जितेंद्र प्रधान जिलाध्यक्ष किसान एकता संघ, रोबिन चौधरी, सत्यवीर सिंह, संजय दिवाकर एडवोकेट आदि ने संबोधित किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें