फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: गाेंडा-अलीगढ़ मार्ग पर ई बसें चलाने की मांग

Mon, 22 Sep 2025 02:07 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पूर्व सैनिकों ने डीएम से मुलाकात कर गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर ई बसें चलाए जाने की मांग की। साथ ही गोंडा में बलिदानी स्मारक स्थल के लिए मांग पत्र सौंपा। अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि गोंडा-अलीगढ़ मार्ग पर 15 वर्षों से निजी बसों का संचालन बंद है। एक मात्र रोडवेज बस चलती है। डग्गामार वाहन मनमाना किराया वसूलते हैं। छात्र, व्यापारी, किसान सहित क्षेत्रीय जनता को परेशानी हो रही है। उनके साथ बीरबल सिंह, महावीर, रामवीर सिंह, जगवीर सिंह, सतवीर सिंह, रनवीर सिंह, रामहंस सिंह, विनोद कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें