फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: ट्रैक्टर के पंक्चर टायर में तांबे का तार चोरी कर ले जाते पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदुआगंज तापीय परियोजना से एक लाख रुपये कीमत के कॉपर वायर को ट्रैक्टर के पंक्चर टायर में छिपाकर ले जाते चालक को सीआईएसएफ ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सीआईएसएफ के कंपनी कमांडर विश्वनाथ चौधरी ने इस संबंध में थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि रविवार की दोपहर करीब 3:00 बजे परियोजना के सूचना विभाग के अनिल कुमार से जानकारी मिली कि एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक गेट नंबर तीन से पंक्चर टायर में कॉपर के तार चोरी करके ले जा रहा है। इस पर सीआईएसएफ की टीम ने ट्रैक्टर चालक धर्मेंद्र चौधरी निवासी नहर पुल कासिमपुर को रोक लिया और ट्रैक्टर-ट्रॉली की जांच की तो उसमें संदिग्ध वस्तुएं नजर आ रही थीं। इस पर पंक्चर सही करने वाले को बुलाया गया और टायर को खोलकर देखा गया तो उसमें कॉपर वायरिंग के 16 टुकड़े निकले, जिनका वजन 208 किलो और कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी जा रही है। थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक और उसके पास से मिले सामान को पुलिस की सुपुर्दगी में दे दिया गया है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें