उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के बैनर तले व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। व्यापारियों ने जीएसटी के सर्वे-छापों पर रोक लगाने की मांग की।
प्रांतीय महामंत्री एवं महानगर अध्यक्ष सतीश माहेश्वरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने ज्ञापन में मांग की कि पेनल ब्याज दर 18 प्रतिशत से घटाकर 9 प्रतिशत की जाए, पंजीकृत व्यापारियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य बीमा लागू हो तथा आगजनी की स्थिति में 1 करोड़ रुपये तक का बीमा प्रावधान किया जाए। साथ ही आजीविका आजीवन लाइसेंस प्रणाली लागू करने और बिजली बिल केवल वास्तविक रीडिंग के आधार पर लेने की मांग भी उठाई गई।
इस दौरान महामंत्री घनश्यामदास जैन, कोषाध्यक्ष श्रीकिशन गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय वार्ष्णेय, अशोक माहेश्वरी, अनिल राज गुप्ता एडवोकेट, शुभम माहेश्वरी, आकेत माहेश्वरी, संयोग मित्तल और अनुपम वार्ष्णेय मौजूद रहे।