हाथों में बैनर लेकर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। बैनर पर लिखा था कि मुसलमानों की एक ही मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। इसे लेकर वहां लोगों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांग रखी।
गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर किसान सेना के बैनर तले हिंदू संग मुस्लिम समुदाय के लोग अलीगढ़ के डीएम कार्यालय पर पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही इस संबंध में सीएम योगी आदित्यनाथ को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को दिया। पहले भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग हिंदू संगठन उठाते आए हैं।
विज्ञापन
हाथों में बैनर लेकर हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोग डीएम कार्यालय पहुंचे। बैनर पर लिखा था कि मुसलमानों की एक ही मांग, गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करें। इसे लेकर वहां लोगों ने नारेबाजी के माध्यम से अपनी मांग रखी। प्रदर्शन के बाद एसीएम प्रथम विनीत मिश्रा को इस बारे में ज्ञापन सौंपा गया।
प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि जो गाय के नाम पर सियासत हो रही है, वह बंद होनी चाहिए। गाय के नाम पर लोगों को फंसाने का काम किया जाता है। सभी विधायक अपने यहां से प्रस्ताव पास कराकर केंद्र को भेजें। गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित किया जाए। डबल इंजन की सरकार में अगर गाय राष्ट्रीय पशु घोषित नहीं हुई तो बाद में मुश्किल होगी। अगर गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित कर दिया जाए तो कोई भी इस पर हाथ नहीं डालेगा।