राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय शिक्षक संघ समन्वय समिति ने विवि के कुलपति प्रो. चंद्रशेखर से बायोमीट्रिक मशीन के प्रयोग पर रोक लगाने की मांग की है।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने कहा कि ज्ञान निर्माण व ज्ञान विस्तार के व्यापक और पवित्र उद्देश्य को बायोमीट्रिक प्रणाली से बांधकर इस प्रक्र्रिया को अवरुद्ध न किया जाए। अन्यथा आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे। उधर, राजा महेंद्र प्रताप सिंह स्टेट यूनिवर्सिटी एफिलिएटिड कॉलेज टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. सुभाष व संयुक्त सचिव डॉ. नीरू वार्ष्णेय ने कहा कि बायोमीट्रिक मशीन से हाजिरी का विरोध किया जाएगा। ब्यूरो