फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hariyali Teej: तीज की तैयारियों में राजवाड़ा अंदाज आ रहा पसंद, हरी साड़ी से ज्वेलरी तक बढ़ी मांग

Tue, 11 Aug 2026 04:23 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

इस बार पारंपरिक परिधान के साथ राजवाड़ा लुक का क्रेज बढ़ा है। खासकर हरे रंग की राजवाड़ा और गोटा-पट्टी डिजाइन वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।
विज्ञापन
हरी चूड़ी, हरा नेल पेंट और हरी साड़ी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाली तीज का त्योहार नजदीक आते ही शहर के बाजारों में तीज का रंग चढ़ने लगा है। महिलाओं में त्योहार की तैयारियों को लेकर खासा उत्साह है। इस बार पारंपरिक परिधान के साथ राजवाड़ा लुक का क्रेज बढ़ा है। खासकर हरे रंग की राजवाड़ा और गोटा-पट्टी डिजाइन वाली साड़ियां महिलाओं की पहली पसंद बनी हुई हैं।

विज्ञापन


मैरिस रोड स्थित एक साड़ी शोरूम के संचालक संजय अग्रवाल ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार हरे रंग की साड़ियों की मांग अधिक है। राजवाड़ा डिजाइन की साड़ियों में फैशन के साथ पारंपरिकता का मेल होने के कारण इनकी मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

सेंटर पॉइंट स्थित एक ब्यूटी पार्लर की मंजू मित्तल ने बताया कि हरियाली तीज महिलाओं के लिए विशेष पर्व है। इस दिन शृंगार में हरे रंग को प्राथमिकता दी जाती है। इस बार राजवाड़ा स्टाइल मेकअप, पारंपरिक ज्वेलरी और मेहंदी का खास क्रेज है। हरे रंग के महत्व को देखते हुए ग्रीन नेल आर्ट भी महिलाओं को आकर्षित कर रहा है। इसमें हरे रंग के साथ पारंपरिक डिजाइन और छोटे-छोटे पैटर्न बनाए जा रहे हैं। राजवाड़ा लुक को पूरा करने के लिए झुमके, मांग टीका और हार समेत पारंपरिक आभूषणों की मांग भी बढ़ी है।

विज्ञापन

ब्यूटी पार्लरों में तीज स्पेशल पैकेज की बढ़ी मांग
हरियाली तीज को लेकर ब्यूटी पार्लरों में भी बुकिंग बढ़ने लगी है। मेकअप आर्टिस्ट रोमा गौर ने बताया कि राजवाड़ा लुक पैकेज 2500 से 3500 रुपये तक में उपलब्ध है। महिलाओं की जरूरत के अनुसार पैकेज में अलग-अलग सुविधाएं शामिल की जा रही हैं। हरे रंग का मेकअप टच, राजवाड़ा ज्वेलरी और मेहंदी का कॉम्बिनेशन खास पसंद किया जा रहा है। 

उनके यहां तीज के लिए करीब 18 से 20 बुकिंग हो चुकी हैं। मेकअप आर्टिस्ट गजाला ने बताया कि महिलाओं के लिए तीज स्पेशल पैकेज तैयार किए गए हैं, जिसमें मेहंदी भी शामिल है। तीज को लेकर अच्छी संख्या में बुकिंग मिल रही है।

चूड़ियों और कड़ों की भी बढ़ी मांग
रेलवे रोड स्थित एक दुकान के संचालक धर्मेश गर्ग ने बताया कि इस बार घुंघरू, जैली और जिंक-जैक वाली चूड़ियां महिलाओं को पसंद आ रही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें