फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: आलू के 2500 क्विंटल बीज की मांग, किसानों को इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों ने आलू की बुवाई की तैयारियां शुरू कर दीं हैं। उद्यान विभाग की ओर से इस बार 2500 क्विंटल आलू बीज की मांग शासन को भेजी गई है। फिलहाल बीज आने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले के करीब 900 किसानों ने आलू का बीज लेने के लिए पंजीकरण कराया है। किसानों को प्रमाणित बीज 3515 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। जिला उद्यान अधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि शासन से बीज प्राप्त होते ही वितरण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। मांग के अनुसार बीज भेजने की प्रक्रिया शासन स्तर पर चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही बीज की खेप जिले में पहुंच जाएगी। किसानों का कहना है कि यदि समय से बीज मिल जाए तो बुवाई समय पर शुरू हो सकेगी और फसल की गुणवत्ता भी बेहतर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें