फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: महिला सभा में आत्मनिर्भरता और सामूहिक आजीविका पर मंथन

विज्ञापन
गांव हसनपुर जरेलिया में बैठक में मौजूद ग्राम संगठन की सदस्य - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव की महिलाएं अब खेती-किसानी के साथ स्वास्थ्य जागरूकता की जिम्मेदारी भी संभालेंगी। महिला सभा में महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने, आजीविका के नए अवसर तलाशने और गांव के परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने की रणनीति पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

टप्पल के गांव हसनपुर जरेलिया में उर्मिला देवी के आवास पर आयोजित बैठक में राधा-कृष्णा ग्राम संगठन से जुड़ी महिलाओं ने भाग लिया। बैठक में कृषि गतिविधियों के जरिए आय बढ़ाने और सामूहिक प्रयासों से रोजगार के साधन विकसित करने पर जोर दिया गया। महिलाओं को खेती-किसानी के साथ आजीविका के अन्य अवसर अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर प्रेरक आरती देवी, सावित्री, वीना, पिंकी, जशोदा, प्रेमवती, नीरज, पुष्पा, अनौखी देवी, मीरा, आशा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें