अतरौली कोतवाली के एक गांव में ननिहाल आई युवती से गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म कर दिया। इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई पीड़िता ने अपनी मामी के साथ कोतवाली पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दे दी है।
दिल्ली के जनकपुरी निवासी एक युवती जून की छुट्टियों में अतरौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपनी ननिहाल में आई हुई थी। गुरुवार शाम युवती शौच के लिए खेत में गई थी। इसी दौरान एक युवक वहां से युवती को उठा ले गया। युवती का आरोप है कि युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। आरोप यह भी है कि बेहोशी की हालत में युवती को रात में खेत में छोड़कर चला आया। सुबह होने पर युवती अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। युवती के साथ हुई घटना की खबर जैसे ही गांव में फैली तो गांव में अफरा-तफरी मच गई। पीड़िता अपनी मामी के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस को घटना के बारे में बताया। कोतवाल अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि युवक और युवती काफी पहले से ही एक दूसरे को जानते थे। जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।