दिल्ली में प्रदर्शन के चलते 28 ट्रेनें रद्द
दिल्ली में 10 अक्टूबर को प्रस्तावित प्रदर्शन और ट्रैफिक एडवाइजरी को लेकर रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द करने का फैसला लिया है। इसके चलते 9 और 10 अक्टूबर को अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वाली कई ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। इनमें नई दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन और तिलक ब्रिज आने-जाने वाली ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे के अनुसार, कुछ ट्रेनें रेक उपलब्ध नहीं होने के कारण भी रद्द की गई हैं।
ये ट्रेनें रद्द की गईं हैं
20801- मगध एक्सप्रेस
12309- तेजस राजधानी एक्सप्रेस (राजेंद्र नगर टर्मिनल–नई दिल्ली)
12393- संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस
22361- अमृत भारत एक्सप्रेस
12033- शताब्दी एक्सप्रेस (कानपुर सेंट्रल–नई दिल्ली)
12417- प्रयागराज एक्सप्रेस
12275- हमसफर एक्सप्रेस
12451- श्रमशक्ति एक्सप्रेस
12447- यूपी संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
14211- इंटरसिटी एक्सप्रेस
12559 और 12581- बनारस–नई दिल्ली ट्रेनें
15303- कासगंज–नई दिल्ली ट्रेन
82501- लखनऊ जंक्शन–नई दिल्ली ट्रेन
22181, 12189 और 12121- जबलपुर से हजरत निजामुद्दीन जाने वाली ट्रेनें
15308- सिरसा–तिलक ब्रिज ट्रेन
12964 और 12963- उदयपुर सिटी–हजरत निजामुद्दीन और वापसी की ट्रेनें
14727- श्रीगंगानगर–तिलक ब्रिज ट्रेन
14738, 14737 और 14728- तिलक ब्रिज, भिवानी और श्रीगंगानगर के बीच चलने वाली ट्रेनें
12056- देहरादून–नई दिल्ली ट्रेन