परीक्षा देकर वापस लौट रही दिल्ली की छात्रा के साथ बस में एक युवक ने छेड़छाड़ की। इस संबंध में छात्रा ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दिल्ली के थाना सिविल लाइन क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा अलीगढ़ मार्ग स्थित एक महाविद्यालय में परीक्षा देने के लिए विगत 30 मई को आई थी।
यहां से परीक्षा देने के बाद बापस लौटते समय रास्ते में बस में एक युवक ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस संबंध में छात्रा की तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने प्रमोद कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी गांव पिसावा थाना गौंडा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।