फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रधान के घर दिल्ली पुलिस की दबिश, हथियार मिलने का दावा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। - फोटो : Archive
विज्ञापन
थाना रोरावर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव तालसपुर में बृहस्पतिवार देर रात दिल्ली पुलिस ने ग्राम प्रधान पति गुफरान मेवाती के आवास पर दबिश दी। घर से सात अवैध तमंचे और 20 जिंदा कारतूस बरामद होने का दावा किया गया। दूसरी तरफ प्रधान परिवार ने इसे साजिश बताते हुए गंभीर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन



दिल्ली पुलिस ने कुछ समय पूर्व एक संदिग्ध युवक को गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान युवक ने खुलासा किया था कि उसने जो अवैध हथियार इस्तेमाल किए हैं, उन्हें अलीगढ़ के तालसपुर गांव से ग्राम प्रधान के यहां से खरीदा गया था। इसी बयान और पुख्ता सूचना के आधार पर दिल्ली पुलिस ने रोरावर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम प्रधान के घर पर दबिश दी।


बृहस्पतिवार की आधी रात को हुई इस कार्रवाई से गांव में खलबली मच गई। प्रधान पक्ष के सदस्य इरफान ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना या स्थानीय पुलिस को विश्वास में लिए दिल्ली पुलिस की एक टीम उनके घर पर आ धमकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें