फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों की कक्षाएं बंद, अब ऑनलाइन होगा उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के तीनों एडेड डिग्री कॉलेजों की कक्षाएं कोरोना संक्रमण को देखते हुए स्थगित कर दी गई हैं। 15 मई तक अवकाश घोषित करते हुए प्रबंधन ने छात्र छात्राओं से कोरोना संक्रमण से बचते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखने की अपील की है। तीनों कॉलेजों ने कहा कि अपनी समस्याओं का निदान ऑनलाइन तरीके से करें। घर पर रहकर अपनी पढ़ाई जारी रखें।
विज्ञापन

शुक्रवार को टीकाराम कॉलेज की प्राचार्या डॉ. लकी गुप्ता, डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ. हेम प्रकाश और एसवी कॉलेज के प्राचार्य पंकज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य हित जरूरी है। इसीलिए कक्षाओं को बंद कर रहे हैं। प्रयास रहेगा कि ऑनलाइन संसाधनों से छात्र-छात्राओं की शंकाओं का समाधान कराया जाए। 15 मई तक परीक्षाएं स्थगित हैं। ऐसे में विद्यार्थी घर पर रहकर परीक्षा की अच्छे से तैयारी कर पाएंगे। उन्होंने वर्तमान हालातों को देखते हुए विद्यार्थियों से अपील की कि भीड़ में जाने से बचें और कोरोना बचाव नियमों का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें