फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिफेंस कॉरिडोर : भूमि पूजन में आ सकते हैं पीएम व सीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
डिफेंस कॉरिडोर के भूमि पूजन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आने की संभावना जताई जा रही है। जिला प्रशासन का यह भी कहना है कि प्रधानमंत्री वर्चुअल तौर पर भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। पीएम के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी पहुंचेंगे। जिला प्रशासन इन दोनों पहलुओं को देखते हुए तैयारियों में जुटा है। भूमि पूजन कार्यक्रम मार्च में हो सकता है।
विज्ञापन

अप्रैल में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रस्तावित हैं, इससे पहले मार्च में आचार संहिता लग जाएगी। इस दौरान भूमि पूजन हो नहीं सकता है। साथ ही पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव होने जा रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा की ओर से इस चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे। यूपी बोर्ड परीक्षाएं भी होनी है। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए भूमि पूजन कार्यक्रम मार्च के पहले सप्ताह में कराए जाने पर जोर दिया जा रहा है। एडीएम प्रशासन देवी प्रसाद पाल ने बताया कि भूमि पूजन कराकर डिफेंस कॉरिडोर को जल्द बसाने की योजना पर जिला प्रशासन, यूपीडा व प्रदेश सरकार का पूरा जोर है। उद्घाटन कार्यक्रम में अभी कौन-कौन शामिल होगा, इसको लेकर कोई अंतिम बात तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें