फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 25 अक्तूबर को अचल सरोवर पर एक साथ जलेंगे 51 हजार दीप, होगा लेजर शो

Sat, 18 Oct 2025 05:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

नगर निगम प्रशासन ने निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को 10,000-10,000 चारों जोनल, जलकल और उद्यान विभाग को 5000-5000 और कर विभाग को एक हजार दीप जलवाने का लक्ष्य सौंपा गया है।
विज्ञापन
अचल सरोवर का निरीक्षण करते हुए नगर आयुक्त - फोटो : नगर निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पहली बार अलीगढ़ नगर निगम की ओर से अचल सरोवर दीपोत्सव : एक दीप स्वच्छता के नाम कार्यक्रम आयोजित करेगा। 25 अक्तूबर को होने वाले भव्य कार्यक्रम में 51,000 दीपों से पूरा अचल सरोवर रोशन होगा। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता फैलाना है। इसमें आकर्षण का केंद्र लेजर शो रहेगा। यह शिव तांडव और रामायण पर आधारित होगा।

विज्ञापन


सीएम योगी आदित्यनाथ ने पिछले दिनों वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से दीपावली को स्वच्छता के साथ मनाने का निर्देश जारी किया था। जिसके बाद नगर निगम ने 25 अक्तूबर को इस कार्यक्रम का आयोजन रखा। इसके लिए नगर निगम प्रशासन ने निर्माण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को 10,000-10,000 चारों जोनल, जलकल और उद्यान विभाग को 5000-5000 और कर विभाग को एक हजार दीप जलवाने का लक्ष्य सौंपा गया है। कार्यक्रम को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जोनल अधिकारियों और प्रवर्तन दलों की आठ टीमें गठित की गई हैं।

दीपोत्सव कार्यक्रम केवल दीप प्रज्वलन का आयोजन नहीं, बल्कि महानगर की स्वच्छता संस्कृति और जनजागरूकता का प्रतीक बनेगा। हम स्वच्छता और जन सहभागिता के संदेश को दीपों के माध्यम से प्रसारित करेंगे।-प्रेम प्रकाश मीणा, नगर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन

दीपोत्सव शहर का सबसे यादगार कार्यक्रम होगा। जिसमें सरोवर की सफाई, दीप प्रज्ज्वलन की व्यवस्था और सुरक्षा का पूरा इंतजाम होगा। यह कार्यक्रम स्वच्छता और संस्कृति को बढ़ावा देगा। - प्रशांत सिंघल, महापौर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें