फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपक बने युवा अध्यक्ष, विवेक महामंत्री

विज्ञापन
रेलवे रोड स्थित सुरेश रेस्टोरेंट में व्यापार मंडल द्वारा आयोजित प्रेसवातात्र में जानकारी देते ? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
अलीगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल द्वारा महानगर युवा इकाई की घोषणा कर दी गई है। दीपक वार्ष्णेय को अध्यक्ष एवं विवेक गुप्ता को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

व्यापार मंडल के महानगर अध्यक्ष ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय की मौजूदगी में जिलाध्यक्ष भूपेंद्र वार्ष्णेय ने नई टीम की घोषणा की। विष्णु वार्ष्णेय कोषाध्यक्ष, विनोद पंडित वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। मुकुल माहेश्वरी, बल्लभ गौड़ एवं अंकित सिंघल को उपाध्यक्ष, दीपू गांधी, विकास वार्ष्णेय, हरिओम गुप्ता एवं गौरव गुप्ता को सचिव नियुक्त किया गया है।
व्यापार मंडल के जिला महामंत्री राजीव सिंह को महानगर युवा इकाई का प्रभारी बनाया गया है। व्यापारी नेता ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय, भूपेंद्र वार्ष्णेय, हाजी सुलेमान ने सरकारी कर्मचारी व्यापारी को दुधारू गाय समझते हैं। इनकी मानसिकता को बदलने के लिए एक मजबूत व्यापार मंडल समय की मांग है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा के नाम पर व्यापारियों का शोषण बढ़ता जा रहा है। ज्ञानचंद्र वार्ष्णेय ने कहा कि व्यापार मंडल गलत लोगों का हिमायती नहीं है लेकिन रिश्वतखोर अधिकारियों का घोर विरोधी है। फूड लाइसेंस के नाम पर घूस खोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें