नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति की ओर से शुक्रवार को माता की चौकी एवं गरबा-डांडिया का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम सात बजे से वार्ष्णेय महाविद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर होगा।
इसमें चंडीगढ़ के सुप्रसिद्ध भजन गायक दीपक लक्खा और कीर्ति कौशिक अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरेंगे। समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि श्रद्धालु माता रानी के भजनों पर झूमने के साथ गरबा और डांडिया का आनंद ले सकेंगे। इस अवसर पर श्री नवदुर्गा महोत्सव सेवा समिति के संस्थापक संयोजक संजीव वार्ष्णेय, महामंत्री संदीप कुमार और कोषाध्यक्ष गौरव गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।