दीनदयाल अस्पताल ने वायरस रिसर्च सेंटर बनाने के लिए प्रस्ताव भेजा था। इस केंद्र में स्वाइन फ्लू, कोविड संक्रमण, चिकनगुनिया, हैपेटाइटिस आदि की जांच एक छत के नीचे होती हैं।
अलीगढ़ के दीनदयाल संयुक्त अस्पताल में मंडल स्तरीय वायरस रिसर्च सेंटर बनाने के लिए भेजे गए प्रस्ताव पर मुहर नहीं लगी है। अस्पताल प्रबंधन के इस प्रस्ताव पर एनएचएम से बजट तो जारी किया गया, लेकिन वह बजट पहले से मेडिकल कॉलेज में संचालित केंद्र को ही दे दिया गया।
विज्ञापन
अब मंडल की सभी जांचें वहीं कराई जा रही हैं। सीएमएस डाॅ. एमके माथुर के अनुसार वायरस रिसर्च डायग्नोस्टिक सेंटर के लिए आईसीएमआर को प्रस्ताव भेजा था। वहां से बजट मिलने की सहमति भी मिली थी।
बाद में एनएचएम की ओर से यह बजट मंडल मुख्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में पहले से संचालित इस केंद्र को दे दिया, इसलिए यहां अब यह केंद्र नहीं बनेगा। बता दें कि इस केंद्र में स्वाइन फ्लू, कोविड संक्रमण, चिकनगुनिया, हैपेटाइटिस आदि की जांच एक छत के नीचे होती हैं।