फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीनदयाल की हालत ‘दीन’, हाल बेहाल

Thu, 05 May 2016 01:48 AM IST
दीपक शर्मा
विज्ञापन
अस्‍पताल
विज्ञापन
कहने को तो दीन दयाल संयुक्त अस्पताल की इमारत अन्य सरकारी अस्पतालों से बेहतर है लेकिन अंदर की हालत बदहाल अस्पतालों से भी बदहाल है।
विज्ञापन

यहां डाक्टरों के इंतजार में मरीज भटकते हैं या लाइन में खड़े होकर आधा दिन गुजार देते हैं। बुधवार को अमर उजाला अस्पताल लाइव में मरीजों ने बताया निर्धारित समय( सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक) की जगह डाक्टर 11 बजे आते हैं। भीषण गर्मी में मरीज इंतजार करते हैं और बिलबिला कर रह जाते हैं।
विज्ञापन

भारी भीड़ के चलते मरीज और तीमारदार फर्श पर ही लेटने को मजूबर। अस्पताल परिसर में आग बुझाने की प्रणाली तो खराब लेकिन आग लगे इसके लिए खुले आम धूम्रपान और जलती माचिस की तीली मौजूद। दवा काउंटर से लेकर डाक्टर के बूथ पर मरीजों की कोई सुनवाई नहीं।
विज्ञापन

‘सुबह से लाइन में लगे हैं। डाक्टर ही अभी 11 बजे आए हैं और देखना शुरूकिया है’ - रतनलाल, अतरौली
‘मरीज खड़े रहते हैं और  डाक्टर मोबाइल पर बात करते  रहते हैं। बीच में उठकर भी चले  जाते हैं’ -बंजू, नगला मीरपुर
‘एक तो बीमारी और दूसरे यहां पर लाइन में लगने की तकलीफ। इलाज से ज्यादा तो यहां पर बीमारी   बढ़ रही है’ - नगमा, रजा नगर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें