फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएफसीसी का 29 को पीएम करेंगे ऑनलाइन उद्घाटन, दौड़ेंगी मालगाड़ी

Sat, 26 Dec 2020 12:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मालगाड़ी। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर का 29 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन उद्घाटन करने जा रहे हैं। इसके बाद इस रूट पर मालगाड़ियों का संचालन शुरू होगा। इससे दिल्ली हावड़ा रूट पर ट्रेनों को भार कम हो जाएगा। यात्री ट्रेनों को संचालन समय से हो सकेगा। प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक साथ ऑनलाइन शुभारंभ कर न्यू खुर्जा (बुलंदशहर) न्यू भाऊपुर (कानपुर) से मालगाड़ियों को रवाना भी करेंगे।

विज्ञापन


रेलवे और डीएफसीसी के अधिकारियों ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। उद्घाटन के बाद पहले चरण में कानपुर से खुर्जा के बीच मालगाड़ियों का संचालन इस ट्रैक पर होगा। यह ट्रैक 80 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। इस पर 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के माल वाहक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा। इस कॉरिडोर के संचालन का मुख्य फायदा अलीगढ़ के ताला कारोबारियों सहित हाथरस के कारोबारियों को होगा। उनको कानपुर तक अपना माल ट्रेन से बेचने की सुविधा पहले चरण में मिल जाएगी।

वहीं, आने वाले समय में लुधियाना से लेकर पश्चिम बंगाल तक वह अपना सामान मालगाड़ियों में ही लदवाकर भेज सकेंगे। इस कॉरिडोर के अलीगढ़ जिले में सीमा क्षेत्र को देखा जाए तो दाऊद खां से न्यू हाथरस जंक्शन तक 52 किमी में इसका निर्माण हुआ है। वहीं, दाऊद खां से सोमना रेलवे स्टेशन तक है 38 किलोमीटर क्षेत्र में कॉरिडोर है। 2.5 किमी लंब कंटेनर भी न्यू दाऊद खां स्टेशन पर बनाया गया है। डेडिकेटिड फ्रेट कॉरिडोर के यानी डीएफसीसी के जनसंपर्क अधिकारी वेदप्रकाश ने बताया कि 29 दिसंबर को इस कॉरिडोर का उद्घाटन कार्यक्रम प्रस्तावित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें