26 सितंबर 2025 को थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर हुए इस हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय और उनके पति व अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय साजिश के आरोपी हैं।
अलीगढ़ के बहुचर्चित बाइक शोरूम संचालक अभिषेक गुप्ता हत्याकांड में आरोपी अखिल भारत हिंदू महासभा की अध्यक्ष व पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय की दायर की जमानत अर्जी पर 8 जनवरी को निर्णय होगा।
विज्ञापन
अब तक इस मामले में अशोक पांडेय व दो शूटरों सहित तीन आरोपियों की जमानत खारिज की जा चुकी है। 26 सितंबर 2025 को थाना रोरावर क्षेत्र के खेरेश्वर चौराहे पर हुए इस हत्याकांड में पूर्व महामंडलेश्वर पूजा शकुन पांडेय और उनके पति व अखिल भारत हिंदू महासभा के प्रवक्ता अशोक पांडेय साजिश के आरोपी हैं। इस मामले में कोर्ट में अशोक पांडेय व दो शूटरों की जमानत अर्जी पहले ही खारिज की जा चुकी है। जबकि पूजा शकुन पांडेय की दायर जमानत अर्जी पर 8 जनवरी को फैसला होगा।