फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षामित्रों के मामले में देरी से आया फैसला

Wed, 02 Aug 2017 02:37 AM IST
अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
मंत्री गुलाबो देवी का गुलाब देकर स्वागत करती महापौर शकुतंला भारती व विधायक रवेंद्रपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश सरकार की समाज कल्याण राज्यमंत्री गुलाब देवी ने प्रदेश भर में चल रहे शिक्षा मित्रों के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ फैसला देरी से आया। 15 साल से पुरानी सरकारें बगैर वाजिब योग्यता उनकी तैनाती कर हितों से खिलवाड़ करती रहीं। हम सोच रहे हैं कि उनकी बेहतरी के लिए क्या किया जा सकता है। भाजपा में कई दागियों के शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा में आकर सभी पवित्र हो जाएंगे। हमारी पार्टी में सभी का स्वागत है। 
विज्ञापन


पीडब्लूडी निरीक्षण भवन में प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि विपक्ष रहे ही नहीं। ताकि हम जनता का बगैर किसी दबाव के विकास करा सकें। योगी सरकार के आने के बाद से पेंशन योजनाओं पर लगी रोक के मामले में उन्होंने कहा कि पेंशन योजनाएं रोकी नहीं गई हैं, बल्कि उनका सत्यापन कराया जा रहा है। यह काम पूर्ण हो गया है। लेखपालों द्वारा नगरीय क्षेत्रों में सत्यापन से इंकार करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह इस मामले में अफसरों से जानकारी करेंगी। 

सत्यापन तो उन्हें हर हाल में करना पड़ेगा। शादी अनुदान योजना के बंद होने की बात नकारते हुए उन्होंने कहा कि योजना बंद नहीं हुई हैं, बल्कि अब सामूहिक विवाह की योजना बनाई गई है। इसमें जनप्रतिनिधि और अन्य लोगों का सहयोग लिया जाएगा। 
विज्ञापन


अफसरशाही पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि अफसरों को 15 साल पुरानी मानसिकता छोड़नी होगी। जिले में दलित उत्पीड़न मामलों के लिए आई 60 लाख की राशि पर शासन की रोक के मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी की दलित विरोधी मानसिकता नहीं है। इस मामले में वह उच्चाधिकारियों से चर्चा करेंगी। महिला उत्पीड़न के मामलों से सख्ती से निपटा जाएगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवराज सिंह समेत अन्य गणमान्य उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें