फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: प्रसव के दौरान महिला व नवजात की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव निनामई ओजीपुर में मंगलवार को घर में प्रसव के दौरान नवजात बालक की मौत हो गई। महिला की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गजेंद्र सिंह ने बताया है कि मंगलवार को उनकी पत्नी धनवती (30) को प्रसव पीड़ा हुई। वह अस्पताल ले जाने वाले ही थे कि घर में ही उसने एक बालक को जन्म दिया, लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया। इस बीच प्रसूता की भी तबीयत बिगड़ने लगी। गंभीर हालत में वह उसे छर्रा स्थित सीएचसी पर लेकर पहुंचे, लेकिन गंभीर हालत में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल ले जाने को कहा। परिजन उसे जिला अस्पताल में लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका अपने पीछे पांच बेटियों को रोते हुए छोड़ा है। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें