फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: रिश्वत के आरोपी दरोगा की मौत, एक महीने पहले आया था जमानत पर बाहर

Thu, 28 Dec 2023 08:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क में तैनाल दरोगा को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया था। एक महीने पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। दरोगा की कैंसर से मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक दरोगा रामवीरेश यादव - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क में तैनात रिश्वत लेने के आरोपी दरोगा की 27 दिसंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। वह रामघाट रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती था। दरोगा कैंसर से ग्रस्त था।

विज्ञापन


कुछ माह पहले रिश्वत लेने के आरोप में दरोगा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। एक माह पहले ही जमानत पर जेल से बाहर आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

रामवीरेश यादव निवासी गांव नगला हरनाथ जिला मैनपुरी पुलिस विभाग में दरोगा था। परिवार में एक बेटा व पत्नी है। वर्तमान में थाना गांधी पार्क में तैनाती थी। अगस्त में एंटी करप्शन टीम ने उसे रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया था। एक महीने पहले वह जमानत पर जेल से बाहर आया था। दरोगा कैंसर से पीड़ित था। 23 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने रामघाट रोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें