फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: मारपीट में घायल व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, एक आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Oct 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वाजिद अली ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 अक्तूबर को शाम लगभग सात बजे घर के सामने कुछ लोग बजरी उठा रहे थे। बजरी उठाने से मेरे पिता आजम अली ने मना किया तो गांव के ही जाकिर, बाकर, नहना, शाकिर, शाहरुख पुत्रगण लियाकत अली व इनके बहनोई ने मेरी मां व पिता व भाई अल्ताफ के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
मारपीट - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर में 13 अक्तूबर को हुई मारपीट में घायल अल्ताफ (55) की मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


वाजिद अली पुत्र आजम निवासी रामनगर ने थाना जवां मेें रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 13 अक्तूबर को शाम लगभग सात बजे घर के सामने कुछ लोग बजरी उठा रहे थे। बजरी उठाने से मेरे पिता आजम अली ने मना किया तो गांव के ही जाकिर, बाकर, नहना, शाकिर, शाहरुख पुत्रगण लियाकत अली व इनके बहनोई ने मेरी मां व पिता व भाई अल्ताफ के साथ मारपीट की।

मारपीट में मेरे भाई अल्ताफ को काफी चोट आई। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान इल्ताफ की मौत हो गई। मौत की सूचना पर बरौली चौकी प्रभारी योगेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। थानाध्यक्ष नित्यानंद पांडे, उपनिरीक्षक अशोक कुमार, कांस्टेबल कुलदीप को सूचना मिली कि एक आरोपी लियाकत अली कहीं जाने की फिराक में बरौला पुल के पास खड़ा है। उसे वहां से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इसे जेल भेजा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि बाकी पांच अभियुक्तों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें