फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक की मौत और एक घायल

Sun, 15 Oct 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

बाइक पर दो दोस्त पितरों को जल तर्पण करने रामघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। एक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया।
विज्ञापन
मृतक कमल किशोर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पितरों को जल तर्पण करने रामघाट जा रहे एक व्यक्ति की रामघाट कल्याण मार्ग स्थित ठाकुर बाबा मंदिर के निकट सड़क हादसे में मौत हो गई। वहीं, एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

विज्ञापन


गांव गनियावली निवासी कमल किशोर शर्मा (39) शनिवार की सुबह छह बजे पितरों को जल तर्पण करने रामघाट गंगा स्नान करने जा रहे थे। बाइक पर पीछे उनके दोस्त अतरौली के मोहल्ला चौक गुरुदत्ता निवासी हिमांशु गुप्ता बैठे थे। ठाकुरबाबा मंदिर के निकट सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

लोग दोनों को घायल अवस्था में लेकर आनन-फानन 100 शैया युक्त संयुक्त अस्पताल पहुंचे। यहां न तो चिकित्सक मिले और न ही एंबुलेंस मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तब एंबुलेंस की व्यवस्था कर दोनों को जेएन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां कमल किशोर शर्मा को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, हिमांशु गप्ता की हालत खतरे से बाहर है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


गंगा नहा कर लौट रहे युवक की अज्ञात वाहन से टकराकर मौत
गभाना। गंगा से नहा कर लौट रहे एक युवक की क्षेत्र के कुलवा रेलवे पुल पर अज्ञात वाहन से टकराकर मौत हो गई। थाना अतरौली क्षेत्र के गांव पीपली निवासी सोनू कुमार (27) पुत्र जयपाल सिंह गभाना क्षेत्र गांव भरतरी में रहकर एक निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार की सुबह सोनू गंगा नहाने के लिए घर से निकला था। गंगा नहाने के बाद शनिवार की शाम को लौटते समय रेलवे पुल पर अज्ञात वाहन से टक्कर मार दी। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक छह भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें