फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का शव ले जा रहे बेटे की दुर्घटना में मौत

Sat, 10 Mar 2018 02:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन
राज कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
महानगर के क्वार्सी थाना क्षेत्र में कैंसर पीड़ित पिता की अस्पताल में मौत के बाद शव कोे एंबुलेंस से घर लेकर जा रहे पुत्र की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। एंबुलेंस के पीछे चल रही उसकी कार को क्वार्सी चौराहे पर अन्य दिशा से आ रहे एक कंटेनर ने रात करीब दो बजे टक्कर मार दी। कार सवार तीन अन्य लोग भी घायल हो गए जिनमें एक की हालत गंभीर है। पिता पुत्र की मौत से घर में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


क्वार्सी थाना क्षेत्र की राज विहार कालोनी निवासी राजकुमार (32) मुंबई की एक दवा कंपनी में मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की नौकरी करता था। उसके पिता बलवंत कैंसर से पीड़ित थे। वे कई दिनों से रामघाट रोड स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती थे। गुरुवार रात को करीब दो बजे बलवंत सिंह की मौत हो गई। राजकुमार ने अपने पिता के शव को एंबुलेंस में रखवाया और अपने ताऊ भूप सिंह के साथ कार से एंबुलेंस के पीछे चल दिया।

अभी वह क्वार्सी चौराहे के पास पहुंचा ही था कि बाईपास की ओर से आ रहे कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। कंटेनर की टक्कर से कार सवार राजकुमार और भूप सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कार में बैठे अन्य दो लोग चुटैल हो गए। आनन-फानन में परिजन गंभीर रूप से घायल राजकुमार और भूप सिंह को लेकर अस्पताल पहुंचे। 
विज्ञापन


यहां चिकित्सकों ने राजकुमार को मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी जब मृतक के परिजनों को लगी तो उनमें कोहराम मच गया। शुक्रवार की दोपहर पोस्टमार्टम के बाद राजकुमार का शव घर पहुंचा। परिजनों ने दोनों शवों का एक साथ अंतिम संस्कार किया। एक साथ पिता-पुत्र की मौत से पूरी कालोनी के लोग शोक में डूब गए। राजकुमार अपने पीछे पत्नी भारती, एक बेटा व बेटी को छोड़ गया है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें