अलीगढ़ जेल में निरुद्ध कैदी की बीमारी के चलते मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। बताया गया है कि दादों के हरनौर निवासी 65 वर्षीय भाऊ उर्फ अतवीर 2009 में हाथरस के सासनी थाने में दर्ज अपहरण व दुष्कर्म के मुकदमे में सजायाफ्ता था।
उसे हाथरस की अदालत ने पांच फरवरी को 10 वर्ष की सजा से दंडित किया था। पिछले काफी समय से वह सांस की बीमारी से ग्रसित था। छह अप्रैल से 10 अप्रैल तक वह दीनदयाल अस्पताल में भर्ती रहा। उसके बाद से मेडिकल कॉलेज में था। वहां 13 अप्रैल की सुबह उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।