फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव रंजीतगढ़ी में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस को तहरीर देकर ससुरालियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। मृतका के चाचा प्रेमपाल निवासी गांव बधिया नगला थाना इगलास ने तहरीर में कहा है कि उनकी भतीजी प्रियंका का विवाह वर्ष 2023 में खैर क्षेत्र के गांव रंजीतगढ़ी निवासी युवक के साथ हुआ था।
विज्ञापन

आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में चार पहिया वाहन और एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। कई बार पंचायत के माध्यम से समझौते के प्रयास किए गए, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। पांच जुलाई को अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर भतीजी की पिटाई की गई। शाम के समय मायके पक्ष को उसकी तबीयत खराब होने की सूचना दी गई। जब परिजन जेवर स्थित अस्पताल पहुंचे तो विवाहिता की मृत्यु हो चुकी थी। चाचा ने मृतका के पति, सास, देवर, देवरानी के खिलाफ दहेज हत्या की तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें